पटना

​बिहार में RJD नेता की हत्या​, घात लगाए बैठे थे बदमाश, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमकर किया हंगामा

बिहार के वैशाली में देर रात करीब 11 बजे अपने पुराने घर से नए घर जा रहे राजद नेता शिव शंकर सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। नेता की हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Image

बिहार में RJD नेता शिव शंकर सिंह की हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

बिहार के वैशाली में अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है। यहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने राजद (राष्ट्रीय जनता दल - RJD) नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिव शंकर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। राजद नेता की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने सड़क जामकर आगजनी की और जमकर हंगामा किया। इस घटना से कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

राजद नेता की गोली मारकर हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब सिंह अपने पुराने घर से नए घर जा रहे थे। बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली में देर रात करीब 11 बजे घात लगाए बैठे अपराधियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। चार गोली लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने नेता की आंख में गोली मारी थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि सिंह की किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। परिजनों के अनुसार, मृतक शिव शंकर सिंह नौकरी से रिटायरमेंट के बाद आरजीडी के नेता बने और इसके साथ जमीन की खरीद और बिक्री का काम करते थे। पुलिस हत्या की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल से पहुंची और वहां से 4 खोखा बरामद किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article