पटना

टीचर न्यूड वीडियो भेजकर लड़की को करता था ब्लैकमेल, पीड़िता ने छत से कूदकर दी जान

आरोपी शिक्षक ने उसे प्रेमजाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाए और गुप्त रूप से फोटो व अश्लील वीडियो तैयार कर लिए। बाद में वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह खुशी को लगातार रिलेशन शिप में रहने को लेकर दबाव बनाता रहा।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

मुंगेर : जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां एक 20 वर्षीय छात्रा ने निजी कोचिंग चलाने वाले एक शिक्षक के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अपने घर के छत से कूद गई जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजन सहित आसपास के क्षेत्र में कोचिंग संचालक के विरुद्ध आक्रोश है घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से थाना में आवेदन देकर आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इधर, घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है।

बताया जाता है कि जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोहल्ले में शनिवार को 20 वर्षीय छात्रा अपने घर के छत से कूद गई, जिसके बाद परिजन उसे बेहोसी हालात में इलाज के लिए पहले जमालपुर, मुंगेर के अलावा पटना ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गयी। जिसके बाद परिजन रविवार की देर रात खुशी के शव को लेकर जमालपुर आए, जहां सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार के द्वारा आरोपी निजी संचालक के विरुद्ध थाना में आवीदन दिकर न्याय की गुहार लगाया गया है। इस घटना से ओर जमालपुर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया कि कोचिंग संचालक रवि कुमार की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

प्रेमजाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाए

परिजनों के अनुसार बेटी पढ़ाई में तेज थी और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए थी। वह मोहल्ले के मंशा मंदिर के समीप रवि कुमार से ट्यूशन लेती थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाए और गुप्त रूप से फोटो व अश्लील वीडियो तैयार कर लिए। बाद में वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह खुशी को लगातार रिलेशनशिप में रहने को लेकर दबाव बनाता रहा। तीन महीने पहले खुशी ने ट्यूशन जाना बंद कर दिया था, लेकिन आरोपी मोबाइल पर लगातार उसे धमकाता और वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। रवि की हरकतों से मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने शनिवार को छत से कूद गई जिसके बाद इलाज के दौरान रविवार की देर रात उसकी पटना में मौत हो गई। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी रवि उनके छोटे बेटे को भी जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने मां के बयान पर आरोपी रवि कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

इधर घटना को लेकर परिजनों द्वारा बताया गया कि जब लड़की के मौत के बाद उसके शव को जमालपुर रामपुर पाआईटीरक आवास लाया गया। इसके बाद उसके मोबाइल पर हाथ का फिंगर दिया गया और मोबाइल का लॉक खोल कर जब उसके मोबाइल को देखा गया तो उसमें इस बात की जानकारी हुई कि आरोपी कोचिंग संचालक के द्वारा उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज की गई थी, इसके अलावे उसके मोबाइल पर वीडियो भी भेजा गया था। परिजनों द्वारा बताया गया कि आरोपी शिक्षक की शादी नहीं हुई है इसे लेकर वह लगातार इस तरह की हरकत कोचिंग में पढ़ने वाली अन्य लड़कियों के साथ भी किया करता था जो की इस घटना से अन्य लड़के भी परेशान थे। घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article