पटना

Bihar Weather: बिहार में मानसून की दस्तक; पिछले 48 घंटे में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों जारी हुआ अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 July 2025 पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: कुछ दिनों से बिहार में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन अब राहत के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार रात से राज्य में मौसम ने करवट ली है और हल्की बारिश के साथ बादलों की वापसी हुई है। पटना सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है और सावन के पहले दिन से ही इसका असर दिखने लगा है।

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 July 2025: पिछले कुछ दिनों से बिहार में मानसून की गैरमौजूदगी की वजह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ था, केवल एक-दो जिलों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई। हालांकि गुरुवार देर रात मौसम ने करवट ली और बदलाव देखने को मिला। पूरे राज्य में घने बादल छा गए और पटना सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है। पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है और इसका असर 15 जुलाई के बाद और साफ ढंग से नजर आने लगेगा। तब तक रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और राज्य के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अब तक बिहार में सामान्य से 52% कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश की कमी सहरसा जिले में दर्ज की गई। गया को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बरसात सामान्य से कम रही। सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर समेत 20 जिलों में बेहद कम बारिश हुई। राजधानी पटना में भी औसतन 45 से 50% तक कम बारिश दर्ज की गई है

18 जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

आज से सावन का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही बिहार में मानसून ने भी दस्तक दे दी है। गुरुवार की तरह आज भी पश्चिम बिहार के पटना, पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, बक्सर और भभुआ में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने पटना सहित 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी नहीं दी गई है। अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ इलाकों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

बिहार में आज का तापमान

बिहार के विभिन्न शहरों में तापमान की स्थिति में हल्का अंतर देखा गया है। पटना में अधिकतम तापमान 31.0°C और न्यूनतम तापमान 25.9°C दर्ज किया गया, जहां आर्द्रता स्तर 93% रहा। मुजफ्फरपुर में तापमान थोड़ा अधिक था, अधिकतम 32.4°C और न्यूनतम 26.7°C, जबकि आर्द्रता 38% रही। गया में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जहां तापमान 27.5°C से 25°C के बीच रहा और आर्द्रता 28% रही। भागलपुर में 29.6°C अधिकतम और 25.4°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, साथ ही 41% आर्द्रता रही। पूर्णिया में भी मौसम गर्म और अपेक्षाकृत शुष्क रहा, जहां तापमान 31.4°C से 26.1°C के बीच रहा और आर्द्रता 38% रही।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article