पटना

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब से 25 की मौत, 5 SHO सस्पेंड

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 17, 2023, 10:12 PM IST

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल 2016 यानि शराबबंदी लागू होने के बाद से जिन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुयी है, उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिये जायेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसके लिये कुछ शर्त भी रखी है।

Image

bihar hooch tragedy: बिहार में जहरीली शराब का कहर

Photo : PTI

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब का कहर जारी है। बिहार में जहरीली शराब से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।

शराब बैन फिर भी मर रहे लोग

बिहार में शराब बैन है, यहां शराब बेचना, खरीदना और पीना तीनों जुर्म है। इसके बाद भी कहा जाता है कि यहां शराब की धड़ल्ले से बिक्री होती है। कई जगहों में स्थानीय लेवल पर बनाई गई शराब बेची जाती है, जिससे कई बार लोगों की जान जा चुकी है।

5 थानेदार सस्पेंड

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 26 हो गई। इस मामले में पांच थानाध्यक्षों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को पीटीआई से बात करते हुए कहा- "पिछले दस घंटों में चार और लोगों की मौत होने के बाद, मरने वालों की कुल संख्या अब 26 हो गई है। घटना के बाद संबंधित थानों के पांच थानाध्यक्षों को भी कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर निलंबित कर दिया गया है।"

चौकीदार भी निलंबित

उन्होंने बताया कि तुरकौलिया, हरसिद्धि, सुगौली, रघुनाथपुर और पहाड़पुर के थानाध्यक्षों को निलंबित किया गया है। जिला पुलिस ने इस मामले को लेकर रविवार को दो पुलिस अधिकारियों एवं नौ चौकीदारों को निलंबित कर दिया था। जिला पुलिस ने अब तक पांच मामले दर्ज किए हैं और जांच कर रही है।

मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल 2016 यानि शराबबंदी लागू होने के बाद से जिन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुयी है, उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिये जायेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसके लिये कुछ शर्त भी रखी है।उन्होंने कहा कि अब जिस परिवार का कोई सदस्य इससे मरा है, उस परिवार के लोग साफ तौर पर यह बता दें कि ये उनके परिवार के सदस्य हैं, और उन्होंने कहां से शराब खरीदी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब लिखित रूप में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को भेजना होगा। अगर पीड़ित परिवार यह सब जानकारी लिखित रूप में जिलाधिकारी के यहां भेजेगा तो हमने यह तय कर दिया है कि परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

15 अगस्त से पहले लाल किले पर सुरक्षा हुई और भी हाईटेक; ANPR तकनीक से स्कैन होगी गाड़ियों की नंबर प्लेट, खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड

15 अगस्त से पहले लाल किले पर सुरक्षा हुई और भी हाईटेक; ANPR तकनीक से स्कैन होगी गाड़ियों की नंबर प्लेट, खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड

UP : मुकुल यादव के फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण में गरमाई सियासत, विधान परिषद के सभापति ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

UP : मुकुल यादव के फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण में गरमाई सियासत, विधान परिषद के सभापति ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

VIDEO: झालावाड़ में बारिश से मचा हाहाकार, स्कूलों में घुसा पानी तो बच्चों और टीचरों की जान पर बनी आफत; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

VIDEO: झालावाड़ में बारिश से मचा हाहाकार, स्कूलों में घुसा पानी तो बच्चों और टीचरों की जान पर बनी आफत; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

'असामाजिक तत्वों को चिह्नित करें प्रशासन', छात्र नेता पासवान बोले- शांतिपूर्ण है प्रदर्शन, धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी भीड़

'असामाजिक तत्वों को चिह्नित करें प्रशासन', छात्र नेता पासवान बोले- शांतिपूर्ण है प्रदर्शन, धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी भीड़

18 मंदिरों का समूह और बेजोड़ शिल्पकला : जानिए बागेश्वर के प्रसिद्ध बैजनाथ धाम का रहस्य; CM धामी ने शेयर किया वीडियो

18 मंदिरों का समूह और बेजोड़ शिल्पकला : जानिए बागेश्वर के प्रसिद्ध बैजनाथ धाम का रहस्य; CM धामी ने शेयर किया वीडियो