पटना

Bihar News: नीतीश सरकार ने MLA, MLC के लिए विकास निधि बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये की

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2023, 11:59 PM IST

Bihar MLA Fund:बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (CMLADS) के तहत विधायक और विधान पार्षद के लिये विकास कोष की राशि तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर चार करोड़ रुपये सालाना करने की घोषणा की।

Image

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न

Bihar MLA, MLC Fund News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से बिहार विधानसभा सदस्य और बिहार विधान परिषद सदस्य अब अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सीएमएलएडीएस के तहत अधिक धन का उपयोग कर सकेंगे।

उन्होंने कहा, 'यह प्रस्ताव राज्य सरकार के योजना और विकास विभाग द्वारा कैबिनेट के समक्ष रखा गया था। प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और यह चालू वित्त वर्ष से प्रभावी होगा'

सिद्धार्थ ने कहा कि राज्य सरकार ने अब सीएमएलएडीएस के तहत विधायकों/एमएलसी को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में हर साल 4 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए अधिकृत किया है।बिहार कैबिनेट ने दरभंगा में 2500 बिस्तरों वाले नये दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के निर्माण के लिए 2546.41 करोड़ रुपये के आवंटन को भी मंजूरी दे दी है।

'राज्य सरकार ने डीएमसीएच के नए भवन के निर्माण के लिए 579 करोड़ रुपये की मंजूरी दी'

सिद्धार्थ ने कहा, 'इससे पहले, राज्य सरकार ने डीएमसीएच के नए भवन के निर्माण के लिए 579 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। अब सरकार ने नए भवन के निर्माण के लिए अतिरिक्त 2546.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किये जाने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के इस फैसले से कुल 3115 करोड़ रुपये डीएमसीएच के नए भवन के लिए अबतक स्वीकृत किया गया है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'