पटना

Bihar Vande Bharat Express Train: बिहार में होली धमाका.. रेलवे ने दिया 3 वंदे भारत का तोहफा, जानिए रूट, समय और किराया

Bihar Vande Bharat Express Train: बिहारवासियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने तीन और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है। आइये जानते हैं कि ये सेमी हाई स्पीड ट्रेनें किन शहरों के बीच संचालित होंगी?

Image

बिहार वंदे भारत ट्रेन डीटेल्स

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Vande Bharat Express Train: भारतीय रेलवे ने बिहार को 3 और नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च (मंगलवार) को अहमदाबाद से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देश को 10 और नई भारत ट्रेनें समर्पित की, जिनमें बिहार के हिस्से 3 ट्रेनें आईं। इनमें न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पटना-लखनऊ और रांची वाया सासाराम वाराणसी ट्रेनें शामिल हैं। ये सभी गाड़ियां 14 और 18 मार्च से नियमित रूप से अपने रूट पर फर्राटा भरेंगी। आइये जानते हैं कि ये किन शहरों से होकर गुजरेंगी और इनका समय और रूट क्या होगा?

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रेन संख्याट्रेन का नामआरंभ स्टेशनआखिरी स्टेशनप्रस्थान समयआगमन समयकिराया
22233पटना-न्यू जलपाईगुड़ी-वंदे भारत एक्सप्रेसन्यू जलपाईगुड़ीपटनासुबह 5:15 बजेदोपहर 12:10 मिनटन्यूनतम 1550
22345पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेसपटनालखनऊसुबह 6:05 बजेदोपहर 2:30 बजेन्यनतम 1400
20887रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेसरांचीवाया बिहार वाराणसीसुबह 5:10 बजेदोपहर 1 बजेन्यूनतम 1550

पटना-न्यू जलपाईगुड़ी - वंदे भारत एक्सप्रेस ( Patna-New Jalpaiguri Vande Bharat Express )

बिहार को 12 मार्च को एक साथ तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गईं, जिसका परिचालन पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी और पटना के बीच होगा। सेमी हाई-स्पीड वाली इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने के साथ ही पश्चिम बंगाल से अब छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होगा। न्यू जलपाईगुड़ी -पटना-न्यू जलपाईगुड़ी मार्ग पर इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा 14 मार्च को दोनों तरफ से शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह सवा पांच बजे चलेगी और उसी दिन दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन पटना से दिन में एक बजे चलेगी और उसी दिन रात आठ बजे न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन किशनगंज और कटिहार से गुजरेगी तथा सप्ताह के छह दिन दोनों ओर से चलेगी। यह ट्रेन 471 किलोमीटर की दूरी करीब सात घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन में आठ डिब्बे होंगे और 530 यात्रियों की बैठने की सुविधा होगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

पटना-लखनऊ वंदे भारत ( Patna-Lucknow Vande Bharat Express )

वहीं, पटना-लखनऊ वंदे भारत नियमित रूप से 18 मार्च से ट्रैक पर दौड़ना शुरू होगी। फिलहाल, 12 मार्च को औपचारिक तौर उद्घाटन कर लखनऊ के लिए रवाना किया गया था। रेलवे ने इसके लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह हाई स्पीड ट्रेन पटना से रवाना होकर लखनऊ के गोमती नगर तक फेरे लगाएगी। यह ट्रेन पटना से सुबह 6 बजकर 5 मिनट खुलकर आरा 6 बजकर 40 मिनट, बक्सर 7 बजकर 21 मिनट, दीनदयाल उपाध्याय (DDU) 8 बजकर 40 मिनट, वाराणसी 9 बजकर 20 मिनट और अयोध्या धाम 12 बजकर 15 मिनट होते लखनऊ में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर स्टाप लेगी। यही क्रम वापसी में भी दोहराएगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रांची-वाराणसी वंंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi-Varanasi Vande Bharat Express )

इसके अलावा रांची से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का भी नियमित परिचालन 18 मार्च से शुरू होगा। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इस ट्रेन में रांची से वाराणसी के बीच एक्जिक्यटिव एसी कुर्सी यान के लिए यात्रियों को 2325 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, अगर यात्री भोजन की सुविधा नहीं लेना चाहते तो उसके लिए 1160 रुपये देय होगा। यह ट्रेन 571 किलोमीटर की दूरी महज सात घंटे में पूरी कर लेगी। यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन रांची से सुबह 5 बजकर रवाना होकर दोपहर 1 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन शाम 4 बजकर 5 मिनट पर वाराणसी से रवाना होगी और रात 11 बजकर 55 मिनट पर पहुंचाएगी। इस ट्रेन का स्टाप रांची से चलकर मुरी, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी। हालांकि, इससे पहले ही रांची से पटना के बीच एक वंदे भारत चल रही है।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई