Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा रविवार को सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप तय कर लिया गया है। इस बंटवारे के तहत सीएम नीतीश कुमार की पार्टी और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ने वाली है। लेकिन वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को महज 6 सीटें मिली है। जहां एक तरफ सभी दलों और नेताओं ने सीट बंटवारे को 'सहमति से लिया गया निर्णय' बताया। वहीं जीतन मांझी इससे असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने सीट बंटवारे के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर किया और पीएम मोदी के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया, लेकिन सीट बंटवारे पर अपनी असंतुष्टि भी जताई।
जानकारी के लिए बता दें कि JDU को 101 सीट, भाजपा को 101 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग पासवान की पार्टी) 29 सीट, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को 6 सीट और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 6 सीट मिली हैं। बता दें कि जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 15 सीटों की मांग की थी, लेकिन सीट बंटवारे में उन्हें केवल 6 सीटें मिली हैं।
6 सीट मिलने पर क्या बोले मांझी
सीट बंटवारे पर मांझी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “मैं पटना निकल रहा हूं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अंतिम सांस तक रहूंगा।” मांझी ने चुनाव में 6 सीट मिलने पर कहा कि इलेक्शन कमिशन के लोग आए और हमें नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि हमें सीट दीजिए जिससे हम नेता प्राप्त कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि पिछले चुनाव के बाद हमने चार सीट जीती थी। इसलिए इस बार पंद्रह सीट की मांग की थी। हमारी मांग को ठुकराया गया है। मांझी ने सीट बंटवारे पर आगे कहा कि अन्याय हुआ है मानता हूं, लेकिन मेरा विश्वास नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पीएम मोदी पर पूरा विश्वास है। उनसे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। कार्यकर्ताओं में जो नाराजगी है वह उसे दूर कर कर देंगे।
