पटना

Cyber Crime: बिहार में पैर पसार रहा साइबर अपराध, 9 महीने में हेल्पलाइन नंबर पर आए 6.50 लाख कॉल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 02:31 PM IST

बिहार में साइबर अपराधों में इजाफा देखने को मिला है, बीते 9 महीनों में हेल्पलाइन नंबर पर 6.50 लाख के करीब शिकायतों के कॉल आ चुके हैं। सबसे ज्यादा आरोपी नालंदा में देखने को मिले हैं।

Image

बिहार में बढ़े साइबर क्राइम के मामले (फोटो साभार - istock)

Cyber Crime: बिहार में साइबर अपराधियों का दायरा बढ़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस भी इसे लेकर अब सक्रिय है, जिसका प्रभाव भी दिखने लगा है। राज्य में 44 साइबर थाने खोले गए हैं, जिसके बाद साइबर अपराधों की संख्या भी बढ़ती नजर आ रही है। आमतौर पर प्रदेश के सभी जिलों से साइबर अपराध के मामले सामने आते हैं, लेकिन नालंदा और नवादा में इन अपराधियों की जड़ें अधिक गहरी होती जा रही हैं।

नालंदा में मिले सबसे अधिक आरोपी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बिहार में साइबर अपराध के आरोप में 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें सबसे अधिक 50 लोग नालंदा जिले से गिरफ्तार हुए हैं, वहीं 26 लोग नवादा जिले से गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जाता है कि आर्थिक अपराध इकाई के नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्प लाइन नंबर पर फरवरी से अब तक 6.48 लाख से अधिक शिकायत आ चुकी है। जबकि इसकी मदद से 1543 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रदेश में खुले हैं 44 साइबर थाने

साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरे प्रदेश में 44 साइबर थाने खोले गए हैं। इन सभी थानों में 1800 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।इसके अलावा, साइबर अपराधियों के चंगुल में जाने से 29 करोड़ 1 लाख रुपए से ज्यादा राशि को बचाया गया है। साइबर अपराध से जुड़े सात हजार से अधिक मोबाइल फोनों को ब्लॉक कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article