पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उनके हाथों में दर्द की शिकायत हुई और दर्द ज्यादा बढ़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल पटना में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में हुए भर्ती

जानकारी के अनुसार, मेदांता अस्पताल के हड्डी विभाग में उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी देख-रेख में तैनात हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव की वजह काफी व्यस्त चल रहे थे।

इससे पहले कैबिनेट की ली थी बैठक

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपनी अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक की थी। बैठक में बिहार से जुड़े कई मुद्दों को स्वीकृत किया गया। कैबिनेट बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इनमें बेरोजगारी भत्ता से जुड़ी योजनाएं भी शामिल है। वहीं, बीते दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार का काफी व्यस्त शेड्यूल था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article