पटना

Bihar Portfolio: बिहार में विभागों का बंटवारा, राज्य के नए शिक्षा मंत्री बने सुनील कुमार; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में शनिवार को विभागों का बंटवारा हो गया। सुनील कुमार बिहार के नए शिक्षा मंत्री बने हैं।

Image

बिहार में मंत्रालय का बंटवारा हुआ।

Photo : BCCL

Nitish Cabinet Portfolio Division: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शनिवार को विभागों का बंटवारा हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास होम मिनिस्ट्री, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय समेत कई विभाग रखे हैं। साथ ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य का प्रभार मिला है और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान व भूतत्व, कला व संस्कृति विभाग दिया गया है।

इसके साथ ही सुनील कुमार बिहार के नए शिक्षा मंत्री बने हैं। इसके अलावा शीला मंडल को परिवहन विभाग मिला है।

देखें किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

मंत्री का नामविभाग
नीतीश कुमारसामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन
सम्राट चौधरी वित्त, वाणिज्य और कर
विजय सिन्हापथ निर्माण, खान व भूतत्व, कला, संस्कृति व युवा
विजय कुमार चौधरीजल संसाधन, संसदीय कार्य
बिजेंद्र प्रसाद यादवऊर्जा, योजना व विकास
डॉ. प्रेम कुमारसहकारिता, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन
श्रवण कुमारग्रामीण विकास
संतोष कुमार सुमनसूचना प्रावौधिकी, लघु जल संसाधन, आपदा प्रबंधन
सुमित कुमार सिंहविज्ञान प्रावौधिकी व तकनीकी शिक्षा
रेणु देवीपशु व मतस्य संसाधन
मंगल पांडेयस्वास्थ्य व कृषि
नीरज कुमार सिंहलोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
अशोक चौधरीग्रामीण कार्य
लेशी सिंहखाद्य व उपभोक्ता संरक्षण
मदन सहनीसमाज कल्याण
नीतीश मिश्राउद्योग व पर्यटन
नीतीन नवीननगर विकास व आवास, विधि
दिलीप कुमार जायसवालराजस्व व भूमि सुधार
महेश्वर हजारीसूचना व जनसंपर्क
शीला कुमारीपरिवहन
सुनील कुमारशिक्षा
जनक रामअनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
हरी सहनीपिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
कृष्णनंदन पासवानगन्ना उद्योग
जयंत राजभवन निर्माण
जमा खानअल्पसंख्य कल्याण
रत्नेश सदामद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन
केदार प्रसाद गुप्तापंचायती राज
सुरेंद्र मेहताखेल
संतोष कुमार सिंहश्रम संसाधन

नीतीश कैबिनेट का विस्तार

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 21 नए मंत्रियों को शामिल किया था। 21 नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ, नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। राज्य में संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार कुल 36 मंत्री हो सकते हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान