पटना

Patna Firing: एक बार फिर गोलीबारी से गूंजा पटना, फायरिंग में सड़क किनारे बैठी महिला घायल, जांच में जुटी पुलिस

पटना के बहादुरपुर में शुक्रवार रात दो समूहों के बीच हुए विवाद पहले मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गया। फायरिंग के दौरान सड़क किनारे अंडा बेच रही एक महिला के भी गोली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Image

एक बार फिर गोलीबारी से गूंजा पटना (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। पटना से आये दिन गोलीबारी, हत्या, चोरी, लूटपाट आदि की खबरें आती रहती है। इसी प्रकार पटना से एक बार फिर फायरिंग की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पास दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदला और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। दो गुटों के बीच गोलीबारी में एक महिला गोली लग गई, जो गंभीर रूप से घायल हो गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि घायल महिला का नाम बेबी देवी है। वह सड़क किनारे अंडा बेचती थी। गोलीबारी में एक गोली उसे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों गुटों के युवक वहां से फरार हो गए। मामला की जांच करते हुए पुलिस ने घटनास्थल से तीन बाइक बरामद की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी शुरू

हादुरपुर पुलिस और सिटी एसपी परिचय कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह घटना पटना में हाल के दिनों में हुई फायरिंग और हत्या की वारदातों की श्रृंखला में एक और कड़ी है। दो दिन पहले, गैंगस्टर चंदन मिश्रा को पारस अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, और इससे पहले कारोबारी गोपाल खेमका की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। इस प्रकार, पटना में आपराधिक गतिविधियों की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय बनी हुई है

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article