Bihpur Assembly Election 2025: बिहपुर, भागलपुर जिले का एक प्रखंड है। यह जिले के महत्वपूर्ण सामुदायिक विकास खंडों में से एक है। क्योंकि इस क्षेत्र को इसकी भौगोलिक स्थिति खास बनाती है, क्योंकि यहां गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक जैसी नदियां बहती है। रोजगार के लिए यह क्षेत्र मुख्य तौर पर कृषि पर निर्भर करता है। आइए अब आपको बिहपुर विधानसभा सीट के साथ मुख्य उम्मीदवारों और चुनावी समीकरण के बारे में विस्तार से बताएं।
कब बनी बिहपुर विधानसभा सीट
बिहपुर विधानसभा सीट की स्थापना 1951 में की गई थी और 1952 में पहले विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस के रघुनंदन प्रसाद झा जीत हासिल कर पहले विधायक बनें। 1952 से 2020 तक यहां 17 बार चुनाव का आयोजन हुआ है, जिसमें सबसे अधिक बार कांग्रेस (4) और राष्ट्रीय जनता दल (4) ने जीत हासिल की। कम्युनिस्ट पार्टी ने 3 बार और दो बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। अब बिहपुर विधानसभा सीट पर 18वें विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। देखना यह होगा कि क्या इस बार भी बीजेपी बाजी मारती है या फिर कांग्रेस और आरजेडी में से कोई जीत का झंडा फराएगी।
कब होंगे बिहपुर विधानसभा सीट पर चुनाव
बिहार की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों में किया जाएगा। इन 243 सीटों में से एक सीट बिहपुर विधानसभा सीट भी है। इस सीट पर चुनाव दूसरे चरण यानी 11 नवंबर को होंगे, जिसमें मतदाता अपनी पसंद की पार्टी और उम्मीदवार को वोट देंगे। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 नवंबर को वोट की गिनती की जाएगी और उसके अनुसार रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बिहपुर विधानसभा चुनाव 2025: उम्मीदवारों की लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बिहपुर सीट पर जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के चुनाव में भी कुमार शैलेंद्र को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। अब देखना येह है कि बिहपुर सीट पर उन्हें टक्कर देने के लिए राष्ट्रीय जनता पार्टी ने किसे अपना उम्मीदवार बनाया है।
बिहपुर चुनाव के रिजल्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कुमार शैलेंद्र ने 72,938 वोटों से जीत हासिल की है। इस चुनाव में उन्होंने आरजेडी के शैलेश कुमार और बीएसपी के मोहम्मद हैदर अली को हराया था। शैलेश कुमार ने 2020 के चुनाव में 66,809 वोट हासिल किए थे। जानकारी के बता दें कि बिहपुर विधानसभा सीट से कुमार शैलेंद्र 2005 से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। 2005, 2010, 2015 और 2020 में चार बार चुनाव लड़ा लेकिन केवल 2 बार जीत का स्वाद चखा। कुमार शैलेंद्र को शैलेश कुमार ने 2005 में बहुत कम मार्जिन के साथ हराया था। 2010 में कुमार शैलेंद्र ने शैलेश को हराया। 2015 में एक बार फिर कुमार को शैलेंद्र हार का स्वाद मिला, लेकिन 2020 में हुए चुनाव में फिर उन्होंने जीत हासिल की।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| कुमार शैलेंद्र | भारतीय जनता पार्टी | 72,938 |
| शैलेश कुमार मंडल | राष्ट्रीय जनता पार्टी | 66,809 |
| मोहम्मद हैदर अली | बहुजन समाज पार्टी | 3,553 |
बिहपुर विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण
बिहार विधानसभा सीट पर 2020 में हुए चुनाव के दौरान 2,58,884 पंजीकृत मतदाता थे। इसमें अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 7.8 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 12.6 प्रतिशत थी। लेकिन 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पंजीकृत मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2,68,664 हो गई।
