पटना

Bihar Assembly Election: 'महागठबंधन की सरकार बनी तो डिप्टी सीएम बनूंगा, मोदी के लिए जान भी दे दूंगा, अगर...'

Bihar Assembly Election: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का दावा है कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है तो वे बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे। इस बीच उन्होंने पीएम मोदी के समर्थन में भी बात कही है। कांग्रेस ने उनके बयान पर आपत्ति जताते हुए तेजस्वी यादव से हस्तक्षेप की मांग की है और बयान को जल्दबाजी बताया है।

Image

VIP के प्रमुख मुकेश सहनी

Photo : ANI

Bihar Assembly Election: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। राज्य में इन दिनों राजनीतिक हलचल काफी तेज है। एक के बाद एक नेताओं के बयान और जीत के दावे सामने आ रहे हैं। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी के एक बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी ने हाल में एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अगर बिहार में महागठबंधन की जीत होती है और वह सत्ता में आता है, तो वे यानी मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे। इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सहनी ने निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग को फिर दोहराया है। यही नहीं विपक्षी गठबंधन में होने के बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने की भी कही है। उनका कहना है कि अगर पीएम मोदी निषाद समाज के लिए आरक्षण की घोषणा करते हैं तो वे उनके लिए जान भी दे सकते हैं।

सहनी के इस बयान से कांग्रेस काफी असहज नजर आ रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने इसे गठबंधन की मर्यादा के खिलाफ बताया और तेजस्वी यादव से इस संबंध में हस्तक्षेप की मांग की। सहनी ने भी अपनी राजनीतिक यात्रा का उल्लेख किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व में भाजपा के लिए काम करने और फिर महागठबंधन से जुड़ने की बात कही।

उन्होंने विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर दावेदारी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अधिकतर सहमति बन चुकी है। कांग्रेस ने उनके बयान को जल्दबाजी बताते हुए कहा कि गठबंधन में कोई भी बात पहले बैठक में होनी चाहिए, न कि मीडिया में।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article