पटना

बिहार में शराब फैक्ट्री पर छापेमारी करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला; महिला कांस्टेबल समेत चार जवान घायल

Bihar Liquor Unit: बिहार के जमुई जिले में देसी शराब बनाने वाले एक समूह के हमले में एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घटना के सिलसिले में छह महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

Image

शराब फैक्टरी पर छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Bihar Liquor Unit: बिहार के जमुई जिले में देसी शराब बनाने वाले एक समूह के हमले में एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को बरहट थाना क्षेत्र के कदुआत्री गांव में हुई। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस की टीम शराब की अवैध बिक्री और इस बनाने लिप्त लोगों की तलाश में गांव पहुंची थी तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की और स्थिति गंभीर होते देख तुरंत अतिरिक्त बलों को बुला कर हालात पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में छह महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि और भी गिरफ्तारियां संभव हैं। इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!