पटना

पटना में घूस ले रहे थे IRS अधिकारी आदित्य सौरभ को CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया है, इन पर हैदराबाद की कंपनी से तीन लाख रुपये घूस मांगने का आरोप है।

Image

सीबीआई ने सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया (फाइल फोटो:PTI)

सीबीआई ने पटना में सहायक निदेशक के पद पर तैनात एक IRS अधिकारी समेत दो कर्मियों को एक व्यक्ति से जब्त की गई धनराशि को छोड़ने के लिए कथित तौर पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने एक शिकायत पर कार्रवाई की जिसमें आरोप लगाया गया था कि आयकर के सहायक निदेशक (जांच) के पद पर तैनात भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी आदित्य सौरभ और आयकर निरीक्षक मनीष कुमार पंकज पटना हवाई अड्डे पर शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार से जब्त किए गए 13 लाख रुपये को छोड़ने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि सौरभ और पंकज के अलावा, एजेंसी ने मामले के सिलसिले में आयकर विभाग के एक मल्टी-टास्किंग कर्मचारी शुभम राज को भी गिरफ्तार किया है।

आदित्य सौरभ साल 2021 बैच के IRS अधिकारी

आदित्य सौरभ के साथ आयकर निरीक्षक मनीष कुमार पंकज और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ शुभम राज को भी गिरफ्तार किया गया है, तीनों को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। आदित्य सौरभ साल 2021 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं और पटना आयकर विभाग में आयकर के सहायक निदेशक (जांच) के पद पर कार्यरत हैं।

हैदराबाद की एक कंपनी से तीन लाख रुपये घूस मांगने का आरोप

बताते हैं कि इन तीनों पर हैदराबाद की एक कंपनी से तीन लाख रुपये घूस मांगने का आरोप है, सीबीआई ने इन्हें पटना हाईकोर्ट के पीछे वाली गली से घूस लेते वक्त रंगे हाथ दबोचा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article