पटना

'किसी भी समय बम और गोलियों से उड़ा देंगे', अररिया के BJP सांसद प्रदीप सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने कहा कि उसके भाई को जेल से रिहा करें, नहीं तो कभी भी उन पर हमला करवा सकते हैं। साथ ही 10 लाख रुपये की डिमांड भी की है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • विनोद राठौर पर धमकी का आरोप।
  • नेपाली नंबर से सांसद को मिली धमकी।
  • स्थानीय थाना में प्रदीप सिंह ने की शिकायत।

बिहार के अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने मैसेज भेजकर सांसद को धमकाया है। आरोपी ने कहा है कि अररिया में किसी भी समय, कहीं भी गोली और बम की बारिश कर देंगे और शहर को उड़ा देंगे। आरोपी ने अपना नाम विनोद राठौर लिखा है और उसने डिमांड की है कि उसके भाई को जेल से रिहा कर दिया जाए, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

प्रदीप सिंह ने की शिकायत

भाजपा सांसद को नेपाली नंबर से धमकी मिली है। मैसेज में लिखा है कि जेल में बंद मेरे भाई को निकालो, वरना अररिया में कहीं भी, किसी भी समय बम और गोली से उड़ा देंगे। धमकी मिलने के बाद सांसद ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत की है। सांसद ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर पर 28 अगस्त को दो बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाने के बाद आरोपी ने मैसेज भेजकर उन्हें धमकी दी।

आरोपी ने रुपये भी मांगे

आरोपी ने सांसद से अपने भाई को जेल से छुड़वाने और 10 लाख रुपये की डिमांड की है। सांसद ने बताया कि दिनेश राठौर के गैंग के वह कई दिनों से निशाने पर हैं। उन्हें पहले भी इस तरह की जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्होंने पुलिस ने इस मामले को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article