पटना

बांग्लादेश की स्थिति को लेकर बिहार में अलर्ट, पुलिस और अर्धसैनिक बलों को दिए गए निर्देश

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फैले अशांति को देखते हुए बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। बिहार पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश के करीबी जिलों को अलर्ट किया गया है। हालांकि, बिहार और बांग्लादेश की सीमा नहीं मिलती है, लेकिन नेपाल के रास्ते घुसपैठ की संभावना रहती है।

Image

फाइल फोटो

Photo : iStock

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए बिहार के कई हिस्सों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस निदेशक (मुख्यालय) जे एस गंगवार के अनुसार, बांग्लादेश के नजदीकी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद अशांति की स्थिति है।

कई जिलों में अलर्ट

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि बिहार का कोई भी जिला बांग्लादेश की सीमा पर स्थित नहीं है, लेकिन बिहार, नेपाल के साथ सीमा साझा करता है, जिसका उपयोग अक्सर अन्य देशों के घुसपैठिए भारत में घुसने के लिए करते हैं।

बांग्लदेश में जारी है हिंसा

इसके अलावा, राज्य के घनी आबादी वाले पूर्वोत्तर भाग सीमांचल के जिलों में अवैध प्रवासियों के आने की आशंका रहती है, जो पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार में दाखिल होते हैं। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!