पटना

Patna Flights: पटना से देवघर के लिए सीधी विमान सेवा होगी शुरू, ये है 52 फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 08:21 PM IST

Patna Flights: पटना से देवघर एयरपोर्ट के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए बाकायदा एक निजी विमान कंपनी ने इस सेक्टर की उड़ान के लिए डीजीसीए से स्लाॅट लिया है। वहीं डीजीासीए की ओर से पटना एयरपोर्ट से 52 जोड़ी फ्लाइट्स विंटर शेड्यूल जारी किया गया है।

Image

पटना से देवघर के लिए सीधी विमान सेवा होगी शुरू

KEY HIGHLIGHTS
पटना से देवघर के लिए सीधी विमान सेवा होगी शुरू


निजी विमान कंपनी ने उड़ान के लिए डीजीसीए से स्लाॅट लिया है


पटना से देवघर की दो सौ किमी की दूरी 25 मिनट में होगी तय


Patna News: झारखंड में स्थित बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शनों की आस रखने वाले बाबा के भक्तों के लिए ये अच्छी खबर है। अब पटना एयरपोर्ट से देवघर एयरपोर्ट के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए बाकायदा एक निजी विमान कंपनी ने इस सेक्टर की उड़ान के लिए डीजीसीए से स्लाॅट लिया है। वहीं डीजीासीए की ओर से पटना एयरपोर्ट से 52 जोड़ी फ्लाइट्स विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। बता दें कि, इस शेड्यूल में देवघर-पटना- देवघर सेक्टर के बीच उड़ान सेवा शुरू करने की बात कही गई है। पटना एयरपोर्ट आॅथेरिटी के मुताबिक देवघर से पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट आने का समय दिन में 12.25 बजे है। जबकि पटना से देवघर के लिए फ्लाइट 12.45 बजे टेकऑफ करेगी। पटना से देवघर की दो सौ किमी की दूरी तय करने में विमान को करीब 25 मिनट का समय लगेगा।

इधर, निजी विमान कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि, डीजीसीए की ओर से कंपनी को स्लाॅट मिल गया है। विमान सेवा शुरू होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। वहीं पटना से एक अन्य निजी विमान कंपनी की ओर से गुजरात के सूरत शहर के बीच भी सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। हालांकि, पटना से सूरत के बीच पहले भी सीधी विमान सेवा थी, मगर ये बीच में बंद हो गई थी। बता दें कि, अब पटना से रांची के लिए 2 उड़ाने हो गई हैं। इधर, डीजीसीए की ओर से बताया जा रहा है कि, हाल ही में जारी किया गया विंटर शिड्यूल 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।

ये है नया विंटर शेड्यूल

डीजीसीए की ओर से जारी किए गए नए विंटर शेड्युल में दिल्ली-पटना- दिल्ली के लिए 18 जोड़ी विमान हैं। पटना से दिल्लीर के लिए पहली फ्लाइट सुबह 8.25 बजे है। पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट चेन्नई से पौने आठ बजे आएगी और 8.35 पर चेन्नई के लिए रवाना होगी। वहीं मुंबई के लिए पहली फ्लाइट दोपहर 2.15 बजे है। अगर बात करें मुंबई और कोलकाता की तो दोनों शहरों के लिए 6 फ्लाइट्स हैं। जबकि बेंगलुरू के लिए 4 व अहमदाबाद के लिए 3 उड़ाने हंै। इधर,चेन्नई, गुवाहाटी, पुणे, हैदराबाद व रांची के लिए 2-2 फ्लाइट है। वहीं लखनऊ, भुवनेश्वर, सूरत व अमृतसर के लिए 1-1 उड़ाने हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article