AIIMS Patna Student Death: पटना एम्स के हॉस्टल नंबर 10 में उस समय हड़कंप मच गया जब मेडिकल के एक छात्र यादवेंद्र साहू का शव संदिग्ध हालात में उसके कमरे में मिला। मूल रूप से ओडिशा निवासी यादवेंद्र एम्स पटना में एमडी फर्स्ट ईयर का छात्र था और हॉस्टल के कमरा नंबर 515 में रह रहा था।
जानकारी के मुताबिक, काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर साथियों ने एम्स प्रशासन को सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद युवक का शव बरामद हुआ।
मामले की जांच जारी
फुलवारी शरीफ के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। इस घटना से एम्स परिसर में शोक का माहौल है, और पुलिस के द्वारा मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजन भी उड़ीसा से पटना के लिए रवाना हो गए हैं।
