पटना

Patna News: पैसों के लेन-देन विवाद में आरोपी ने काटी महिला की गर्दन, 6 साल के बेटे के सामने हुई वारदात

Patna News: पटना में पैसे के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक ने महिला की गला काट कर हत्या कर दी। घटना से गुस्साये लोगों ने दानापुर गांधी मैदान मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपी के माता-पिता के साथ भी मारपिट की।

Image

पैसों के लेन-देन विवाद में आरोपी ने काटी महिला की गर्दन

Photo : iStock

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से हत्या की एक घटना सामने आई है। जिसमें कर्ज के पैसों को लेकर एस शख्स ने महिला हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को दानापुर थानांतर्गत प्रखंड कार्यालय परिसर में अंजाम दिया गया। जिस महिला की गर्दन काट कर हत्या की गई है उसकी पहचान कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम लालसा देवी था। घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी का नाम आनंदी राम बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

इस हत्याकांड के बारे में पता लगते ही लोगों महिला के घर पहुंचे। लालसा को खुन में लथपथ देख लोगों का भड़का गुस्सा। गुस्साये लोगों ने प्रखंड कार्यालय के मेन गेट के पास लालसा देवी का शव रख दिया और दानापुर गांधी मैदान मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर आग लगा दी गई, जिसके कारण दोनों तरफ के वाहन रुक गए और देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया है।

पैसे के लेन देन बना हत्या की वजह

हत्या की मुख्य वजह पैसों का लेन-देन रहा है। मृतिका परिजनों ने बताया कि लालसा ने कमेटी से ढाई लाख रुपये उठाकर आनंदी को दिए थे। कई बार वापस मांगने पर भी ये शख्स बात को टालता रहा। लालसा के एक बार फिर पैसे मांगने पर आनंदी ने उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार लालसा वारदात के दिन घर पर अपने 6 वर्ष के बेटे के साथ अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर आनंदी उनके घर में घुस गया और लालसा को मारने की कोशिश की।

लालसा के 6 वर्ष के बेटे ने जब इसका विरोध किया दो आनंदी ने बच्चे की गर्दन दबाई और उसे धकेल दिया। बच्चा वहां से चिल्लाते हुए बाहर गया। उसी बीच आरोपी ने लालसा की हत्या की और वहां से भाग निकला। लोगों को जैसी ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लालसा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्याकांड की जांच शुरू कर दी और आरोपी आनंदी को पकड़ा गया।

आरोपी के दिया एक अलग बयान

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को पकड़ लिया लेकिन आरोपी ने घटना से बिल्कुल अलग बयान दिया। आरोपी का कहना है की लालसा ने कमेटी से कर्ज लिया था, जिसमें उसे गारंटर बनाया गया था। महिला पैसे वापस नहीं कर रही, जिससे वह काफी परेशान था। आरोपी के इस बयान का पुलिस वेरिफिकेशन कर रही है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों का कहना ये है कि इस हत्याकांड में पांच लोग और शामिल है, उनके खिलाफ केस की मांग की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article