पटना

बिहार में आज भारी बारिश का Alert, इन जिलों 5 जिलों जमकर बरसेंगे बादल; जानें 15 अगस्त तक मौसम का हाल

बिहार में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। विभाग ने अगले 4 दिनों तक बिहार के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। आइए जानें आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar Weather: बिहार में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। लेकिन, अब बिहार में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा भी सताने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। विभाग ने अगले 4 दिनों तक बिहार के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। आज यहां 5 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने बिहार में 15 अगस्त को कई जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 14 अगस्त को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, सीवान और कैमूर शामिल है, जहां आज झमाझम बादलों के बरसने की उम्मीद है। इसके साथ ही बिहार के अलग-अलग जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश होगी। लेकिन, राजधानी पटना में बारिश की कम उम्मीद है। हालाकिं, पटना में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। बिहार के उत्तर और दक्षिण इलाकों में आज पूरे दिन मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मंगलवार को कहां कितनी हुई बारिश

कैसा रहेगा 15 अगस्त का मौसम

मंगलवार 13 अगस्त को गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार बिहार में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मधुबनी, गोपालगंज,कैमूर, सुपौल और नवादा में विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। जिसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। विभाग ने यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट लगाया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article