जयपुर

राजस्थान में बारिश का कहर, करौली में बाढ़ जैसे हालात, सीकर में ढहा मकान, आज इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

आज का मौसम राजस्थान, 14 August 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज और कल कई जिलों में अति भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात
  • भारी बारिश के चलते जोधपुर और दौसा में आज स्कूल बंद
  • बूंदी में बारिश के कारण इंद्राणी बांध ओवरफ्लो


Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में मॉनूसन अपना पूरा जोर दिखा रहा है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश तबाही का रूप लेती जा रही है। बारिश के चलते की जिलों में बाढ़ के हालात है। बारिश जनित हादसों में पिछले दो दिनों में करीब 22 लोग जान गंवा चुके हैं। सड़कें पानी से लबालब भरी है। बारिश के कारण कई जिलों में स्कूलों में भी छुट्टी की जा रही है। राजस्थान में बारिश का दौर अभी थमने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में दो दिन के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बादलों की गरज और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अगस्त को जयपुर, कोटा, अजमेर और जोधपुर में अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार बुधवार को जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और नागौर में अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान यहां बादलों के गरजने के साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं। इसके अलावा उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में बुधवार को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चुरू, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, श्रीगंगानगर और पाली शामिल हैं।

आज इन जिलों के स्कूल बंद

राजस्थान में बारिश के चलते प्रशासन ने कई जिलों के स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया है। मंगलवार को प्रभावित जिलों में स्कूल बंद रहे। आज भी भारी बारिश की वजह से जोधपुर और दौसा में प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

मंगलवार को बारिश से हालात

राजस्थान में मंगलवार को कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते करौली में बाढ़ जैसे हालात है। यहां कॉलोनी और सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस बीच मंगलवार को भी करौली में बारिश हुई। वहीं जयपुर में कई दिनों बादल हल्की धूप निकली। बूंदी में बारिश के चलते इंद्राणी बांध ओवरफ्लो हो गया। जोधपुर में भी बीते दिन बारिश दर्ज की गई। जिसकी वजह से सड़कों पर भारी भर गया और कई वाहन इसमें फंस गए। वहीं सीकर के धोद रोड पर एक मकान ढह गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article