लखनऊ

यूपी में अगले तीन दिन झमाझम बरसेंगे बादल, आज इन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

UP Weather: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से तेज बारिश दर्ज की जा रही है। मंगलवार को लखनऊ और सीतापुर सहित कई जगहों पर बारिश का सिलसिला बना रहा। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

Image

यूपी का मौसम

Photo : iStock

UP Weather: यूपी में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। कल मंगलवार 13 अगस्त को भी लखनऊ सहित कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 14 अगस्त को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक आज यूपी के पूर्वी और पश्चिम इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना भी है। विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक यूपी में बारिश का दौर जारी रहेगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज यहां कई जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। आज यूपी के प्रयागराज, कौशाबी, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट और सोनभद्र में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। साथ ही यहां सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, महोबा, हमीरपुर, झांसी, और ललितपुर में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की सकती है।

कैसा रहेगा 15 अगस्त का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त को पश्चिम और पूर्वी यूपी के कई जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 16 अगस्त को पूर्वी और पश्चिम यूपी में अनेक जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश होगी।

यूपी में 14 से 18 तक कैसा रहेगा मौसम

यूपी में 18 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। 15 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं 16 और 17 अगस्त को भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 18 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!