Bihar Patna Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में भयानक गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम को लेकर आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में बिजली गिरने के साथ, गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इससे गर्मी का असर कम करने में मदद मिल सकती है।
आज यहां आएगी बारिश
येलो अलर्ट वाले जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में पटना, गया, नालंदा, वैशाली, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर और कैमूर शामिल हैं।
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर और पूर्वी बिहार के 14 जिलों को कल, यानी शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने इन चेतावनियों के साथ सतर्क रहने की सलाह दी है। सलाह के मुताबिक बिजली गिरने की स्थिति में खुले में न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या ऊंचे स्थानों के नीचे खड़े होने से बचें। खासतौर पर किसानों को खेतों में काम करने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।
