पटना

Bihar Weather: बिहार में बदलता जा रहा है मौसम का हाल, तेज हवाओं की संभावना के साथ जारी रहेगा येलो अलर्ट

1 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में आए दिन मौसम का रुख बदल रहा है। IMD के अनुसार, 1 और 2 मई 2025 को पूरे राज्य में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पटना, गया और भागलपुर और अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3 मई के बाद फिर से गर्मी बढ़ सकती है।

Image

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

1 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में बदलता मौसम का मिजाज, पूरे देश को अचंभित कर रहा है। बिहार की राजधानी पटना में आज यानि गुरुवार की सुबह तेज बारिश हुई, जिससे मौसम ठंड और सुहाना हो गया। IMD, पटना के द्वारा, 1 और 2 मई को राज्य के सभी 38 जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के चलते प्रदेश को गर्मी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, अगले पांच दिनों तक लू का कोई खतरा नहीं रहेगा।

मौसम विभाग ने ये आशंका जताई है कि, 2 मई के बाद तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन कई जिलों में बारिश का सिलसिला बरकरार रहेगा। राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-5°C की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, अगले 3-4 ददनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन न होने का पूर्वानुमान है।

बिहार में आज का तापमान

बिहार में आज सुबह का तापमान 28°C है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 28°C जैसा महसूस हो सकता हैं। बिहार में आज दोपहर के समय तापमान 37°C है और यह 37°C जैसा महसूस होगा। 10km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 22% रहेगी। बिहार में आज शाम का तापमान 38°C तक पहुंच जाएगा। वहीं, रात का तापमान 31°C तक रह सकता है। राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 33°C के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है।

इन जिलों में बरसात की संभावना

IMD ने बिहार 38 जिलों के लिए बारिश का अनुमान जारी किया है। ऐसे में यहां येलो अलर्ट जारी रहेगा। कुछ इलाकों में बारिश का ज्यादा असर होगा। पूर्वी बिहार के भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी बिहार के पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर में हल्की से मध्यम बारिश होगी, साथ ही मेघगर्जना भी हो सकती है। उत्तरी बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर में हल्की से मध्यम बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी बिहार के सिवान, गोपालगंज, बक्सर में हल्की बारिश होगी, लेकिन कुछ जगहों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article