वेब सीरीज

JBHSSL: 'पाकिस्तान रोए, चिल्लाए या मातम मनाए, हमें क्या', पाकिस्तानी सीरीज पर भड़की Shiv Sena

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 25, 2026, 12:53 PM IST

Shiv Sena on Pakistani Series Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: फवाद खान और माहिरा खान की सीरीज रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। अब इस मामले में शिवसेना नेता ने भी अपनी बात रखी है।

Image

'पाकिस्तान का पूरी तरह बहिष्कार हो', फवाद खान की Netflix सीरीज के खिलाफ AICWA को मिला शिवसेना नेता का साथ (Image Source: ANI/ Netflix)

Shiv Sena on Pakistani Series Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: पाकिस्तानी कलाकारों और वहां बनने वाले कंटेंट को लेकर इंडिया में एक बार फिर बहस तेज हो गई है। नेटफ्लिक्स (Netflix) की अपकमिंग पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' (Jo Bachay Hain Sang Samait Lo) को लेकर पहले ही विवाद शुरू हो चुका है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस सीरीज को इंडिया में रिलीज होने से रोकने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। अब इस मांग को शिवसेना नेता आनंद दुबे का समर्थन मिला है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के कल्चरल जुड़ाव का विरोध किया है।

शिवसेना ने की ये मांग

शिवसेना नेता आनंद दुबे ने ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) की उस मांग का समर्थन किया है, जिसमें पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचाए हैं संग समेट लो' को भारत में बैन करने की मांग की गई है। उन्होंने पाकिस्तान और वहां के कल्चरल कंटेंट का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील भी की है। आनंद दुबे ने ANI से कहा, 'पाकिस्तान वेब सीरीज बनाए या क्रिकेट खेले, ये उनका अपना मामला है और उन्हें इसे अपने तक ही रखना चाहिए। जहां तक हमारे देश की बात है, हमें उनके क्रिकेट, वेब सीरीज या उनके साथ किसी भी तरह के सांस्कृतिक जुड़ाव में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारे फिल्म एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि नेटफ्लिक्स या दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने वाली ऐसी वेब सीरीज को इंडिया में प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान नाचे, गाए, रोए, चिल्लाए, मातम मनाए या भीख मांगे, हमें इनमें से किसी भी चीज में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है। इस समय भारत की प्राथमिकता पाकिस्तान का पूरी तरह बहिष्कार करना है।'

क्या है फवाद खान और माहिरा खान की सीरीज की कहानी?

'जो बचे हैं संग समेट लो' (Jo Bachay Hain Sang Samait Lo) फरहत इश्तियाक के इसी नाम के चर्चित उर्दू उपन्यास पर बेस्ड है। इस सीरीज में फवाद खान (Fawad Khan), माहिरा खान (Mahira Khan), हानिया आमिर (Hania Aamir), सनम सईद (Sanam Saeed), अहद रजा मीर (Ahad Raza Mir), हमजा अली अब्बासी (Hamza Ali Abbasi) और इकरा अजीज (Iqra Aziz) जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज की कहानी तीन पीढ़ियों के बीच फैली छह प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका प्रीमियर 4 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स होना वाला है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article