शहर

पटना जंक्शन पर सोना व्यापारी से लाखों की लूट, दो नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पटना जंक्शन पर पुलिस बनकर सोना व्यापारी से बड़ी रकम लूटने का मामला सामने आया। रेल पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 19 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Gold trader was robbed of lakhs of rupees at Patna Junction

पटना जंक्शन पर सोना व्यापारी से लाखों की लूट का मामला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna News: पटना जंक्शन पर पुलिस बनकर एक सोना व्यापारी से 22.50 लाख रुपये लूटने के मामले में रेल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 19 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

रेल एसपी डॉ. इनामुल हक ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पिछले तीन महीने से पटना जंक्शन पर पानी बेचने का काम कर रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने स्टेशन के पास एक कमरा किराए पर लिया था ताकि उनकी गतिविधियों पर किसी की नजर न पड़े। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुसरूपुर निवासी दीपक और करबीगहिया निवासी राजा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सोना व्यापारी को धमकाया और उसके बैग से रकम निकालकर फरार हो गए थे। मामले की जांच और छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान राजा के पास से 9 लाख रुपये और दीपक के पास से 10 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। रेल पुलिस इस मामले की आगे भी जांच कर रही है और लूट की बाकी राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article