शहर

आईएसआई समर्थित बीकेआई की आतंकी साज़िश नाकाम बटाला से चार हैंड-ग्रेनेड और 2 किलो आरडीएक्स-आधारित आईईडी बरामद

Image

आईएसआई समर्थित बीकेआई की आतंकी साज़िश नाकाम बटाला से चार हैंड-ग्रेनेड और 2 किलो आरडीएक्स-आधारित आईईडी बरामद

बटाला पुलिस ने पाक-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार एसपीएल एचजीआर-84 हैंड ग्रेनेड (जिसे आर्गेस एचजी-84 भी कहा जाता है) और लगभग 2 किलोग्राम वज़न वाला आरडीएक्स-आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), अमृतसर जाने वाली सड़क के नज़दीक झाड़ियों से बरामद किया है।

इसके अलावा पुलिस ने एक बाओफेंग ड्यूल-बैंड एफएम ट्रांसीवर सेट, एक डी-आकार का हेडसेट (जो आम तौर पर वॉकी-टॉकी के साथ प्रयोग किया जाता है) सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में यह सामने आया है कि यह खेप यूके-आधारित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी निशान सिंह उर्फ़ निशान जोडीया के निर्देश पर रखी गई थी, जो पाक-आईएसआई समर्थित पाकिस्तान-आधारित आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारों पर काम कर रहा है।

डीजीपी ने आगे कहा कि एक आरोपी, जिसकी पहचान रविंदर पाल सिंह उर्फ़ रवी निवासी गाँव पूरिया कलां के रूप में हुई है, को गिरफ़्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जाँच जारी है।

बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहेल क़ासिम मीर ने बताया कि आगे की जाँच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने गैंगस्टर-आतंकी निशान सिंह उर्फ़ निशान जोडीया, जिसने विस्फोटक छुपाने और पहुँचाने की व्यवस्था की थी, के निर्देश पर ‘डेड लेटर बॉक्स’ तकनीक से खेप एकत्र की थी। उन्होंने बताया कि इस बरामदगी ने पंजाब में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की सीमा पार से रची साज़िश को नाकाम कर दिया है।

एसएसपी ने कहा कि निशान जोडीया को गिरफ़्तार कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु भारत प्रत्यर्पित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में पंजाब पुलिस ने विदेश मंत्रालय और बर्मिंघम स्थित भारत के कॉन्सलेट

जनरल दूतावास से संपर्क किया है और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है।

इस संबंध में थाना सदर बटाला में एफआईआर संख्या 129 दिनांक 21.08.2025 को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 के अंतर्गत दर्ज की गई थी। इस मामले की आगे की जाँच के दौरान जैसे-जैसे आतंकी नेटवर्क की संलिप्तता स्पष्ट होती गई, गैर-कानूनी गतिविधियाँ (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराएँ भी मामले में शामिल की गईं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'