शहर

अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम रूट रहेगा बंद, फिलहाल इस रास्ते से मिलेगी अनुमति

Amarnath yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम रूट को बुधवार से बंद रखा जाएगा। फिलहाल यात्रा की अनुमति बालटाल रास्ते से ही दी गई है। बताया गया है कि पहलगाम रूट पर मरम्मत और रखरखाव की आवश्यकता है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Amarnath yatra: पहलगाम के रास्ते अमरनाथ गुफा जाने वाले पारंपरिक मार्ग बुधवार से रखरखाव कार्यों के लिए बंद रखा जाएगा, ऐसे में वर्तमान अमरनाथ यात्रा को केवल बालटाल मार्ग से ही अनुमति रहेगी। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने कहा कि हाल में हुई बारिश के कारण श्री अमरनाथ जी यात्रा के पहलगाम मार्ग की तत्काल मरम्मत करने और उसका रखरखाव कार्य करने की आवश्यकता है। ऐसे में यह यात्रा बालटाल मार्ग से जारी रहेगी।

अब तक पांच लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

इस साल इस यात्रा में दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पांच लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इस बीच, मंगलवार को 2,800 से अधिक तीर्थयात्रियों ने 'लिंगम' के दर्शन किए। बता दें कि यह 52 दिवसीय यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा।

अधिकारियों ने की सुरक्षा की समीक्षा

वहीं, स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा की मंगलवार को समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने आधार शिविर कटरा में सभी हितधारकों के साथ बैठक में निर्बाध यात्रा के लिए मंदिर क्षेत्र में संबंधित तैयारियों का मूल्यांकन किया।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article