शहर

अश्लील नेता! BJP जिलाध्यक्ष का गंदा वीडियो वायरल; पार्टी ने मांगा जवाब; महिला कार्यकर्ता के साथ...

यूपी के गोंडा बीजेपी जिलाध्यक्ष का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे में भाजपा जिला कार्यालय की सीढ़ियों पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने जवाब तलब किया है।

Image

भाजपा नेता की गंदी हरकत पर पार्टी ने मांगा जवाब

Photo : Twitter

गोंडा : जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी कार्यालय पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए पार्टी नेतृत्व से इसकी शिकायत की। आरोपी भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे विरोधियों की चाल बताया है।

अश्लील हरकत का वीडियो आया सामने

बताया जाता है कि भाजपा नेता की अश्लील हरकत का यह वीडियो बीते 12 अप्रैल का है। पार्टी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो के मुताबिक घटना की रात नौ बजकर 34 मिनट पर भाजपा नेता अपनी कार से पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस बीच, एक युवक उन्हें देखकर उनसे मिलने पहुंचा। उन्होंने उस युवक से गेट पर ही कुछ मिनट तक बात की और फिर वापस पलट कर अपनी कार का पिछला दरवाजा खोला। गेट खुलते ही उसमें से एक महिला नीचे उतरी और तेज कदमों से कार्यालय की सीढ़ियों की तरफ गयी।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष कश्यप भी उसके पीछे-पीछे ऊपर जा रहे हैं और सीढियों पर ही उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। वीडियो में दिख रही महिला भाजपा कार्यकर्ता बतायी जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है।

पत्र में कहा गया, ‘‘सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से आपके द्वारा किये गये कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पडा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसमें कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको इस आशय से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि आप अपना स्पष्टीकरण सात दिनों के अन्दर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

कश्यप ने वीडियो को विरोधियों की साजिश बताया

उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला पार्टी की कार्यकर्ता है। घटना के दिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसने आराम करने की जगह मांगी थी। उसे लेकर पार्टी कार्यालय गए थे। सीढ़ियों पर चढ़ते समय महिला को चक्कर आ गया था। उसे संभालने के लिए उसे पकड़ लिया था। विरोधी इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article