शहर

जुड़वां भाइयों का फिल्मी अंदाज, अनोखे तरीके से करते थे चोरी; पुलिस ने दबोचा

नोएडा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 15 बाइक-स्कूटर और उनके पार्ट्स बरामद किए हैं। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में रेकी कर चोरी करता और वाहनों को काटकर बेच देता था।

Image

नोएडा में बाइक चोर शातिर पुलिस गिरफ्त में

नोएडा जैसे बड़े शहरों में चोरी की घटनाएं आम बात हैं। खासतौर पर दो पहिया वाहन यानी 2 व्हीलर्स की चोरी। पुलिस के हाथ चार ऐसे शातिर चोर लगे हैं तो बिल्कुल फिल्मी अंदाज में 2 व्हीलर चोरी करते थे। चोरी करते हुए पकड़े जाने या सबूत मिलने पर उनके पास बचने का ऐसा हथियार था, जो सिर्फ बॉलीवुड की फिल्मों में ही आपने देखा होगा। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला -

दरअसल नोएडा के थाना फेज 1 पुलिस ने 2 व्हीलर्स की चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 15 दोपहिया वाहन सहित भारी मात्रा में 2 व्हीलर्स के पार्ट्स भी बरामद किए हैं। बरामद किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आज यानी सोमवार 5 जनवरी को पुलिस ने नोएडा सेक्टर-14ए के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्त में लिया। आरोपियों की पहचान शादाब उर्फ रुतबा, अरमान उर्फ सुट्टा, उलमान और विजय के रूप में की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार कि गए शातिरों के पास से चोरी की 15 मोटरसाइकिल और स्कूटर के अलावा मोटरसाइकिल की 12 टंकी, 5 साइलेंसर, 5 मुखोटे, 4 मडगार्ड और 2 टायर रिम भी बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के अन्य इलाकों की कॉलोनियों, सोसाइटियों, कंपनियों और फैक्ट्रियों के आसपास खड़े 2 व्हीलर्स की पहले रेकी करते थे। इसके बाद ये शातिर मौका मिलते ही वाहनों का लॉक तोड़कर उन्हें चुरा लेते थे। चोरी के बाद इन वाहनों को कबाड़ी की दुकानों पर काट दिया जाता था और उनके पार्ट्स ऊंचे दामों पर बेचे जाते थे। कई बार तो पूरे के पूरे दोपहिया वाहन को ही सस्ते दामों पर दूसरे राज्यों में बेच दिया जाता था।

पुलिस ने गिरोह के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपी अरमान उर्फ सुट्टा और उलमान दोनो हमशकल जुड़वा भाई हैं। दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर अदला-बदली करते थे, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता था। इनमें से एक भाई दुकान पर बैठता था, जबकि दूसरा उसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम देता था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article