नोएडा

विधवा महिला की अबॉर्शन के दौरान मौत, प्रेमी ने झोलाछाप डॉक्टर से कराया था ऑपरेशन, चार आरोपी गिरफ्तार

Woman dies during abortion in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक विधवा महिला की गर्भपात के दौरान मौत हो गई। महिला के प्रेमी ने छोलाछाप डॉक्टर से उसका अबॉर्शन कराया था। महिला की मौत के बाद आरोपी प्रेमी ने शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

अबॉर्शन के दौरान महिला की मौत

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
  • बुलंदशहर में एक नाले में मिला था महिला का शव
  • महिला की मौत के बाद प्रेमी ने दोस्तों के साथ शव ठिकाने लगाया

Woman dies during abortion in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक विधवा महिला की गुमशुदगी के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला की प्रेम प्रसंग के चलते ऑबर्शन के दौरान मौत हो गई। उसका प्रेमी महिला का गर्भपात कराने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर आया था। इसी दौरान उसकी जान चली गई। जिसके बाद उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के शव को बुलंदशहर ले जाकर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

6 अगस्त को लापता हुई थी महिला

ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान ने बताया की मृतका के बेटे वसीम ने 15 अगस्त को जेवर थाने में अपनी मां के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि 6 अगस्त को उसकी मां कहीं चली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दो टीमों का गठन कर महिला की तलाश शुरू की। पुलिस को बुलंदशहर में एक महिला का शव नाले में मिला। जिसकी शिनाख्त के बाद पता चला कि वह इसी लापता महिला का ही शव है।

कॉल हिस्ट्री से प्रेमी का पता चला

पुलिस ने बताया कि महिला के मोबाइल नंबर की कॉल हिस्ट्री से पता चला कि पड़ोसी जमशेद से उसकी लंबी बातचीत होती थी। पुलिस ने जमशेद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि विधवा महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। महिला के विधवा होने के कारण बदनामी के डर से जमशेद ने अपने दोस्त सद्दाम के साथ मिलकर उसके गर्भपात का प्लान बनाया।

अधिक खून बहने से महिला की मौत

आरोपी प्रेमी विधवा महिला को लेकर बुलंदशहर के डिबाई आया, जहां झोलाछाप डॉक्टर मनोज, मिथलेश और राजबहादुर से उसका गर्भपात कराया। लेकिन अधिक खून बहने के कारण महिला की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी प्रेमी ने अपने दोस्त और स्वजनों की मदद से महिला के शव को अनूपशहर के जंगलों के नाले में झाड़ियों के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अनूपशहर के जंगलों से महिला के शवों के अवशेषों को बरामद कर लिया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मालमे में जमशेद, मनोज, राजबहादुर और मिथलेश को गिरफ्तार किया है, वहीं सद्दाम, गुड्डी, मोनू और सद्दाम अभी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article