पटना

बहनों के लिए सौगात, पटना में रक्षाबंधन पर बसों में यात्रा फ्री, सुबह 6 बजे से मिलेगी सुविधा

Free bus service for women on Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर पटना में महिलाओं और छात्रों को सिटी बिसों में फ्री यात्रा की सेवा मिलेगी। 135 सिटी बसों में सुबह 6 बजे से रात 9:30 बजे तक मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी।

Image

रक्षा बंधन पर फ्री बस सेवा (सांकेतिक फोटो)

Patna News: पटना में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं और छात्राओं को फ्री बस यात्रा की सौगात मिलेगी। बिहार सरकार के आदेश पर इस साल परिवहन निगम की बसों में फ्री सफर की सेवा मिलेगी। सोमवार 19 अगस्त को सुबह छह बजे से मुफ्त सफर की सुविधा मिलनी शुरू होगी और रात 9:30 बजे तक जारी रहेगी। रक्षा बंधन के दिन महिलाएं दानपुर, हाजीपुर, गांधी मैदान तक मुफ्त में यात्रा का लाभ उठा सकती हैं।

135 सिटी सर्विस बसों में फ्री यात्रा

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के अनुसार पटना में कुल 135 सिटी सर्विस बसों को चलाया जा रहा है। इनमें से 25 इलेक्ट्रिक बसे हैं और बची हुई सीएनजी बसें है। 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन इन सभी बसों में महिलाओं और छात्राओं के लिए मुफ्त सफर की सेवा मिलेगी।

इस रूट पर मिलेगी फ्री बस सुविधा

  • 111A - गांधी मैदान से दानापुर रेलवे स्टेशन
  • 222 - गांधी मैदान से एम्स अस्पताल
  • 444 - गांधी मैदान से हाजीपुर रेलवे स्टेशन
  • 555 - गांधी मैदान से पटना साहिब रेलवे स्टेशन
  • 888 - गांधी मैदान से बिहटा IIT
  • 999 - समुना मोड़ से मनेर शरीफ
  • 100 - बेली रोड होते हुए एयरपोर्ट से नया बस स्टैंड
  • 200 - हज भवन की ओर से एयरपोर्ट से बस स्टैड
  • 500 - दानापुर स्टेशन से IGIMS होते हुए नया बस स्टैंड
  • 600 - दानापुर से नया बस स्टैंड

2018 से सिटी बस सेवा का परिचालन

पटना शहर में 2018 से सिटी बस सेवा का परिचालन किया जा रहा है। इन बसोों में 65 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। ये बसें सीसीटीवी कैमरों से भी लैस हैं। इन बसों में रोजाना काफी महिलाएं यात्रा करती हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article