ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: रोडरेज में चार लड़कों ने दूसरी गाड़ी के ड्राइवर को जमकर पीटा, 3 लोग गिरफ्तार; देखें वीडियो

Greater Noida Road Rage: ग्रेटर नोएडा में दो गाड़ियों के टच होने होने के कारण चार युवकों ने दूसरी गाड़ी के ड्राइवर को जमकर पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को भी सीज कर दिया है।

Image

ग्रेटर नोएडा में रोडरेज का मामला

Greater Noida Road Rage: ग्रेटर नोएडा में रोडरेज का मामला सामने आया है। शनिवार को अल्फा 2 मार्केट के पास दो गाड़ियां टकरा गई। जिसपर चार लड़कों ने दूसरी गाड़ी के चालक को जमकर पीटा। इस दौरान आसपास खड़े लोग तमाश देखते रहे। इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना सेक्टर बीटा 2 पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सीज की गई गाड़ी

यह घटना थाना बीटा-2 क्षेत्र के तहत अल्फा-2 मार्केट में हुई। जहां बीच सड़क पर गाड़ी टच होने के कारण चार लड़कों ने दूसरी गाड़ी के चालक पर जमकर घूसें बरसाए। इस मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो पक्षों के तीन लोगो को किया गिरफ्तार गया है। साथ ही गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article