Noida Police Encounter: नोएडा पुलिस ने चोरी की बाइक से लूट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।
चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
नोएडा थाना फेस 1 पुलिस सेक्टर 15A के पास चैकिंग कर रही थी। इस दौरान हुई मुठभेड़ शातिर बदमाश पकड़ा गया। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले रॉकी के तौर पर हुई है। वह एक शातिर चोर और स्नैचर है। जिसके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। यह मोटरसाइकिल बदमाश ने कुछ दिन पहले फेस 3 थाना से चोरी की थी।
गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है बदमाश
पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग थानों में 15 मुकदमे दर्ज। शातिर चोर गैंगस्टर एक्ट का भी आरोपी है। पुलिस घायल बदमाश के अन्य साथियों के बारे में जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
