दिल्ली

अगले महीने तैयार हो जाएगी ये इम्पॉर्टेंट टनल, दिल्ली-NCR के दो शहर आएंगे और करीब

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है कि यहां जल्द ही एक नई टनल शुरू होने वाली है। इस टनल का काम अगले महीने तक पूरा होने की उम्मीद है। टनल के बन जाने से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच का सफर आसान हो जाएगा। इसके साथ ही IGI एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी।

Image

टनल की AI इमेज

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और गुरुग्राम आना-जाना होता है तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, जल्द ही आपको दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि यहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर टनल का काम लगभग पूरा होने वाला है। आधिकारिक सूचना के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) को जोड़ने वाली टनल का काम अगले महीने यानी मई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मई के अंत तक यह महत्वपूर्ण टनल वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगी। इस टनल को आम ट्रैफिक के लिए खोल दिए जाने से पूरे इलाके को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी। इससे यात्रियों को दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर करने में आसानी होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस टनल के बन जाने से न सिर्फ दैनिय यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बी बढ़ावा मिलेगा। कहा जा रहा है कि इस टनल का काम पूरा हो जाने से दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग (NH-48) पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा। इस टनल के बन जाने से सैकड़ों IT प्रोफेशनल्स को सहूलियत होगी, जो दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर करते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रोजेक्ट को एडवांस इंजीनियरिंग तकीनकों का इस्तेमाल करके बनाया जा रहा है। सुरक्षा और आसान पहुंच पर कॉन्ट्रैक्टर का विशेष ध्यान है, जिसके लिए सीसीटीवी कैमरों और रीयल टाइम मॉनीटरिंग के लिए वार रूम भी बनाया गया है। पिछले ही महीने अधिकारियों ने दावा किया था कि इस टनल के बन जाने से वसंत कुंज, द्वारका और अलीपुर सहित कई इलाकों के लोगों को सहूलियत मिलेगी।

बता दें कि 3.6 किमी लंबी यह टनल कुल 8 लेन की है और इसे IGI एयरपोर्ट के नीचे से बनाया गया है। यह टनल अलीपुर से सिंघु बॉर्डर को सीधे कनेक्ट करती है। इस टनल के आम ट्रैफिक के लिए खुल जाने के बाद एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी, उन्हें भीड़भाड़ वाली सड़कों से नहीं गुजरना पड़ेगा। इस टनल के खुल जाने से गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर की तरफ से सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article