नोएडा

Noida: पुलिस के साथ लुटेरे बदमाशों की मुठभेड़, दो अपराधी गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल

नोएड में सेक्टर 83 मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। कुख्यात लुटेरा इरफान घायल हो गया है। पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के बाद एक अन्य बदमाश चेतन को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के पास से एक अवैध तमंचा, बाइक और दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

Image

मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

Noida Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश दिल्ली-एनीसीआर में अपने साथियों के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरे इरफान के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेक्टर 83 मेट्रो स्टेशन के पास मुठभेड़

यह मुठभेड़ की घटना सेक्टर 83 मेट्रो स्टेशन के पास हुई। थाना फेस 2 पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। जिसमें इरफान नाम के बदमाश के पैर पर गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में भर्ती करवाया।

कॉम्बिंग ऑपरेशन के बाद दूसरा बदमाश गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने एक अन्य बदमाश चेतन को कॉम्बिंग ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से दो लूट के मोबाइल बरामद किए हैं। साथ ही एक अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article