दिल्ली के मुंडका में देर रात गोलीबारी, अज्ञात बदमाशों ने अमित लाकड़ा को गोलियों से भूना; मौत
- Authored by: Maahi Yashodhar
- Updated Nov 10, 2024, 06:38 AM IST
Delhi Crime News: दिल्ली के मुंडका में अज्ञात बदमाशों ने अमित लाकड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे गैंगवार का एंगल हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौके पर पुलिस मौजूद।
Delhi Crime News: दिल्ली के मुंडका इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने अमित लाकड़ा को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक अमित लाकड़ा नशे का आदि था और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। हाल ही में वह तिहाड़ जेल से बाहर आया था।
गैंगवार एंगल से हो रही जांच
इस मामले में गैंगवार का एंगल भी सामने निकल आ रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक अमित लाकड़ा के संबंध जेल में बंद अंकेश लाकड़ा से जुड़ा हुआ था। मृतक अमित लाकड़ा पहले अंकेश लाकड़ा के पैसों की वसूली करता था और पैसे इकट्ठे करके अंकेश लाकड़ा को देता था, लेकिन अंकेश लाकड़ा के साथ जब से एक लड़की का नाम जुड़ा है। तब से मृतक अमित लाकड़ा और अंकेश लाकड़ा के बीच दूरी बढ़ गई और अमित लाकड़ा नशे का आदि हो गया।
हाल ही में नांगलोई में हुई थी फायरिंग
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नांगलोई में प्लाईवुड की दुकान पर शूटरों ने गोलियां चलाकर एक पर्ची डालकर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हर एंगल से इसकी छाबीन की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।