नोएडा

Noida: आंधी-बारिश बनी जान की आफत, कई जगहों पर गिरे पेड़ और खंभे, बाल-बाल बचे लोग

शनिवार की दोपहर अचानक शुरू हुई बारिश से दिल्ली-NCR के इलाकों में राहत की उम्मीद की जा रही थी लेकिन बारिश के साथ आंधी भी आई और ये मौसम से इतर लोगों पर भारी पड़ गई। इस आंधी-बारिश से नोएडा के कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिर गए। हालांकि गनीमत रही कि इन घटनाओं में लोगों को किसी तरह की चोट नहीं आई।

Image

बारिश में गिरे पेड़ और खंभे

Photo : Times Now Digital

Rain In Noida: शनिवार दोपहर दिल्ली और आसपास के इलाकों में अचानक बदले मौसम से लोगों ने गर्मी से राहत की आस लगाए बैठे थे लेकिन इस आंधी-बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। करीब 3 बजे आई तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने नोएडा के कई इलाकों में तबाही मचा दी। तेज आंधी और बारिश के कारण शहर के सेक्टर 27, सेक्टर 18 और सेक्टर 20 समेत कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं सामने आईं।

गिरा ट्रैफिक पोल

सेक्टर 27 स्थित डीएम चौराहे पर तेज हवाओं के कारण ट्रैफिक लाइट का पोल गिर गया, जो एक कार पर जा गिरा। इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हालांकि, गाड़ी चालक समय रहते बच निकलने में सफल रहा और एक बड़ा हादसा टल गया।

सेक्टर 18 में गिरा पेड़

इसी तरह सेक्टर 18 की पॉश मार्केट में एक विशाल पेड़ तेज हवाओं की वजह से गिर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक हो गया। सूचना मिलने पर नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया।

बिजली का खंभा गिरा

सेक्टर 20 के ई ब्लॉक में एक बिजली का खंभा गिर गया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग को दी है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन की टीमें स्थिति सामान्य करने में जुटी हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article