नोएडा

Traffic Advisory: मुहर्रम को लेकर नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Traffic Advisory: मुहर्रम के दिन निकलने वाले जुलूस को लेकर कई रास्ते जाम रहेंगे। इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में बताया गया है कि किन रास्तों से जुलूस निकलेंगे और आम लोगों को किन रास्तों का सहारा लेना चाहिए। आप भी इन रास्तों पर जाने से बचें।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Traffic Advisory: मुहर्रम के अवसर पर नोएडा में विभिन्न जगहों जुलूस निकाले जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग ने पहले से ही डायवर्जन प्लान बना लिया है, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। जुलूस कम समय के लिए ही निकलेगा। इसलिए, उसके हिसाब से ही आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जाएगा।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के यातायात विभाग द्वारा जारी डायवर्जन प्लान के मुताबिक जुलूस 17 जुलाई को सुबह लगभग 11 बजे ए-69 सेक्टर 22 से शुरू होकर चौड़ा मोड़, एडोब चौराहा होते हुए वीवी गिरी संस्थान के सामने से होते हुए, एनटीपीसी के सामने से यू-टर्न लेकर प्रकाश हॉस्पिटल, सुमित्रा हॉस्पिटल, मोरना बस स्टैंड के सामने से होते हुए यू-टर्न लेकर सेक्टर-50 की मार्केट व रामाज्ञा स्कूल के सामने से होते हुए ई-97 सेक्टर-50, नोएडा तक जाएगा।

इन रास्तों से निकलेगा जुलूस

दूसरा जुलूस दोपहर में समय लगभग 2 बजे जामा मस्जिद सेक्टर-6 से प्रारंभ होकर रॉयल इन्फील्ड तिराहा सेक्टर-10 से बांस बल्ली मार्केट होते हुए एमपी-1 मार्ग से स्टेडियम चौक से शिवानी फर्नीचर चौक, झुंडपुरा चौक से उद्योग मार्ग से सेक्टर-5 होकर थाना फेस-1 के सामने होते हुए सेक्टर-4 तक जाएगा।

तीसरा जुलूस दोपहर लगभग 2 बजे सेक्टर-16 कार मार्केट से प्रारंभ होकर नयाबांस सेक्टर-15 से यू-टर्न कर रजनीगंधा चौक से बाएं मुड़कर टी-सीरीज चौक, टेलीफोन एक्सचेंज चौक से बाएं सेक्टर-4 तक जाएगा। यातायात विभाग के मुताबिक लोगों से अनुरोध किया गया है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। इसके साथ ही यातायात संबंधी जानकारी के लिए यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 से संपर्क कर सकते हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें