Noida News: न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जिसे नोएडा के नाम से सभी जानते हैं। यह एक ऐसा शहर है जहां पर एक्सप्रेसवे, हाईवे, सैकड़ों आईटी कंपनियां, आसमान चूमती इमारतें इस शहर को अगल पहचान देती हैं। शहर में लोगों के मनोरंजन के लिए भी कई सारे विकल्प भी मौजूद हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। यह शहर भी कपल्स को वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करने के लिए कई सारे विकल्प देता है।
बता दें कि, नोएडा में मनोरंजन पार्क, स्ट्रीट मार्केट, आर्ट गैलरी भी मौजूद है। यहां पर उद्यानों से लेकर गेमिंग जोन, रेस्तरां और पब तक उपलब्ध हैं। नोएडा में कपल्स के लिए कई सारे दिलचस्प प्लेस ऑप्शन में हैं।
