नोएडा

नोएडा में कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 16 नए मामले, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

यूपी के नोएडा में 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर आ गया है। बताया जा रहा है कि अभी 166 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं और एक्टिव मामलों की संख्या 124 है।

Image

नोएडा कोरोना का कहर

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, अब तक 166 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस बारे में नोएडा के डिप्टी सीएमओ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कोरोना के मामलों से संबंधित आंकड़े साझा किए। बताया कि मौजूदा समय में नोएडा में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 290 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक 166 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 124 है।

उन्होंने पुरुषों और महिलाओं के कोरोना से संबंधित आंकड़े भी पेश किए। बताया कि अब तक 153 महिलाएं और 137 पुरुष कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। बताया कि मंगलवार (10 जून) को हमने कोरोना के मामलों को लेकर बैठक भी बुलाई थी, जिसमें सभी जिलों के अस्पतालों के प्रभारियों को बुलाया गया था और उनसे उनके जिले में कोरोना के मामलों के बारे में जानकारी जुटाई गई थी।

कोरोना की स्थिति को लेकर जुटाई जानकारी

नोएडा के डिप्टी सीएमओ ने बताया कि हमने उनसे पूछा था कि वर्तमान में जिलों में कोरोना की क्या स्थिति है, कितने लोग इससे संक्रमित हैं और अगर किसी भी तरह अप्रिय स्थिति पैदा होती है, तो उनके पास इससे निपटने के लिए क्या कुछ संसाधन मौजूद हैं। इस बारे में हमने पूरी जानकारी जुटाई। इसके अलावा, मरीजों का उपचार कैसे किया जा रहा है, उपचार से संबंधित उपकरण उनके पास हैं या नहीं, बेड की उपलब्धता है या नहीं, ऑक्सीजन है या नहीं, इन्हीं सब चीजों के बारे में उनकी जानकारी जुटाई गई। सभी ने हमें आश्वस्त किया कि घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

बता दें कि कोविड का एक नया वेरिएंट एनबी 1.8.1 दुनिया के कई हिस्सों में तेजी से फैल रहा है, जिससे नई चिंताएं बढ़ रही हैं। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन फैमिली का हिस्सा है, जो जनवरी 2025 में पहली बार पाया गया था। यह भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, मालदीव और मिस्र जैसे देशों में फैल चुका है।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे 'निगरानी में रखा गया वेरिएंट' घोषित किया है, यानी यह इतनी तेजी से फैल रहा है कि इस पर ध्यान देना जरूरी है। लेकिन, अभी इसे बड़ा खतरा नहीं माना गया है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article