नोएडा

Noida: अचानक धू-धू कर जलने लगी चलती कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक चलते कार के दौरान अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि जान बचाने के लिए ड्राइवर को कूदकर भागना पड़ा। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हुआ है। हालांकि आजकल बढ़ रही ऐसी घटनाओं का कारण बढ़ी गर्मी को माना जा रहा है।

Image

चलती कार में लगी आग

Photo : Times Now Digital

Noida Car Fire: चलती गाड़ियों में आग लगने की घटना सामने आना कोई नई बात नहीं रही। ये खतरनाक चीज इतनी आम हो चुकी है कि आए दिन इसकी एक खबर सामने से गुजर जाती है। इसी क्रम में एक बार फिर नोएडा से ऐसी ही घटना सामने आई है। शनिवार की दोपहर यहां चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई।

ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

शनिवार को नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलते चलते एक कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर को जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस भयानक आग पर काबू पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पानी के मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में लगी अचानक आग से राह चलते लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया , जिसको हटाने के लिए भी पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।आग क्यों लगी थी इसका कारण अभी साफ नहीं है। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बीते दिनों हुई थी ऐसी ही घटना

बीते दिनों नोएडा के ही सदरपुर सेक्टर 45 चौकी के पास एक और चलती कार में आग लग गई थी। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों के सूचना देने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। ऐसा माना जा रहा है कि गर्मी बढ़ने की वजह से आजकल आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article