नोएडा

फीस बढ़ोतरी का विरोध करना पड़ा भारी, प्राइवेट स्कूल ने पैरेंट्स को भेजा 2.15 करोड़ का नोटिस

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर राजनीति लगातार गर्म है। एक तरफ आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार पर हमलवार है तो दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने स्कूलों से ऑडिट रिपोर्ट मांगी है। इधर फीस बढोतरी के विरोध में प्रदर्शन करने वाले पैरेंट्स को 2.15 करोड़ का नोटिस मिला है।

Image

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी का विरोध

Photo : ANI

दिल्ली में इन दिनों प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी बड़ा मुद्दा बना हुआ है। दिल्ली में पूर्व में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली की मौजूदा सरकार ने स्कूलों को फीस बढ़ोतरी की मनमान करने की छूट दे दी है। उधर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार भी फीस बढ़ोतरी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस बीच फीस बढोतरी का विरोध करने वाले अभिभावकों के गले एक और मुबीबत पड़ गई है।

प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सरकार भी सक्रिय है। दिल्ली सरकार ने कल यानी बुधवार 16 अप्रैल को ही लगभग 600 स्कूलों की ऑडिट रिपोर्ट मांगी थी। यही नहीं 10 स्कूलों को नोटिस भी जारी किया गया है। लेकिन प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली में राजनीति लगातार गर्म है।

फीस बढ़ोतरी को लेकर इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पैरेंट्स काफी परेशान हैं। अभिभावक फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं। इस बीच फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों को 2.15 करोड़ का लीगल नोटिस भी भेजा गया है।

बता दें कि राजधानी के 15 स्कूलों के खिलाफ उनमें पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। माता-पिता का आरोप है कि स्कूल फीस को लेकर मनमानी कर रहे हैं, जबकि स्कूलों में सुविधाएं नदारद हैं। सृजन स्कूल ने पैरेंट्स एसोसिएशन को 2.15 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।

इधर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्वीन मैरी स्कूल पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पैरेंट्स की मांग है कि स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर रोग लगाई जाए। उनका आरोप है कि स्कूल मनमाने तरीके से अलग-अलग चार्ज वसूल रहे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article