नोएडा

Noida Accident: ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की अस्पताल में मौत; जांच में जुटी पुलिस

नोएडा में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहा था, जहां रास्ते में यह हादसा हुआ। आइए जानें क्या है पूरा मामला-

Image

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा सड़क दुर्घटना
  • ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
  • बाइक चालक की मौत

Noida Accident: गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर में बीते सप्ताह सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया था। खबर है कि व्यक्ति ने इलाज के दौरान मंगलवार रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मामला बादलपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के निवासी गौरी शंकर शर्मा के रूप में हुई है। जो 20 अगस्त को बाइक से बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहा था। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रक और बाइक की टक्कर

बादलपुर पुलिस थाने के प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने शिकायत के हवाले से बताया कि 20 अगस्त को गौरी शंकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहा था तभी जीडीबी ढाबा के पास एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिंह ने बताया कि उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां उसने मंगलवार की रात दम तोड़ दिया।

बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

थाना प्रभारी के अनुसार, एक अन्य मामले में मंगलवार रात अशोक कुमार नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा मोहित राघव ड्यूटी पर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर छपरौला के पेट्रोल पंप के पास एक कार ने राघव को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article