नोएडा

Noida: सड़क पर नागिन सी दौड़ाई कार, पुलिस ने काटा 42,500 का चालान, Video वायरल

नोएडा पुलिस ने सड़क पर लग्जरी कार को नागिन की तरह दौड़ाने पर 42,500 का चालान काटा है। इस प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

कार स्टंटबाजी में कटा चालान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा : एनसीआर में रईसजादों का रफ्तार का कहर जारी है। शहर की सड़कों पर लोगों की जान से खिलवाड़ करने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खासकर, रील के शौकीन युवा सड़कों पर जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसी प्रकार एक रईसजादे ने रील बनाने के चक्कर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को खूब दौड़ाया। फिर, क्या पुलिस उस गाड़ी का 42,500 रुपये का चालान काट दिया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सड़क पर खतरनाक स्टंट

रईसजादों के स्टंटबाजी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। लेकिन, ताजा वीडियो में एक युवक बिना नंबर प्लेट के लग्जरी कार को सड़क पर नागिन की तरह नचा रहा है। उसकी इस हरकत से सड़क पर चल रहे अन्य लोग सहमे नजर आए। हालांकि, पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वो मिला नहीं। लिहाजा, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का 42,500 का चालान काट दिया है। फिलहाल, गाड़ी के अंदर कौन था, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article