नोएडा

Noida News: नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 4 बदमाश गिरफ्तार, पूरे एनसीआर में था आतंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 07:18 PM IST

Noida News: नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे दिल्‍ली-एनसीआर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के चार बदमाशों को दबोचने में सफलता पाई है। ये बदमाश एक लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। जिसके बाद पुलिस के साथ इनकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से तीन आरोपी घायल हो गए।

Image

एनकाउंटर के बाद बदमाशों को पकड़कर ले जाती नोएडा पुलिस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS

ऑटो और बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूट कर भाग रहे थे

बदमाशों ने एक ही दिन में लूट के 11 वारदात को दिया था अंजाम

तीन बदमाशों को पुलिस की गोली लगी, चौथे को दौड़ाकर पकड़ा


Noida News: नोएडा पुलिस को शातिर बदमाशों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दिल्‍ली-एनसीआर चेन स्‍नैचिंग और लूट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को दबोचा है। लूट के एक वारदात के बाद सक्रिय हुई नोएडा पुलिस का इन बदमाशों के साथ सेक्टर-58 में मुठभेड़ हो गई। पुलिस से घिरा देखकर ये बदमाश फायरिंग कर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। बाद में पुलिस ने चारो बदमाशों को दबोच लिया। नोएडा पुलिस के अनुसार, यह गैंग केवल नोएडा और गाजियाबाद ही नहीं, बल्कि दिल्‍ली समेत पूरे एनसीआर में आतंक मचा रखा था।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि, शनिवार देर शाम को नोएडा के सेक्टर-58 कोतवाली के अंदर सरेराह ऑटो और बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल लूट लिया था। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को मिली। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस इन आरोपियों की खोजबीन में जुटी थी। इसी दौरान सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस के घेराबंदी में ये बदमाश फंस गए। पुलिस ने जब इन बदमाशों को रोकना चाहा तो ये लुटेरे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दिए।

गिरफ्तार बदमाशों पर दर्ज है 60 से ज्‍यादा केस, एक दिन में 11 लूट

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बदमाशों की तरफ से फायरिंग होने के बाद मजबूरन पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और इसमें तीन बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि, एक बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा। यह बदमाश मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहा था। एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गिरफृतार किए गए इन बदमाशों पर नोएडा, गाजियाबाद के अलावा दिल्ली और एनसीआर के अन्‍य थानों में 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि यह गैंग शनिवार को लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए योजना बनाकर निकला था और एक ही दिन में इसने नोएडा के अंदर 11 वारदात को अंजाम दिया। इन बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को डीसीपी ने 15,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'