नोएडा

Noida Cyber Crime: ऑनलाइन मिठाई खरीदते समय युवक हुआ ठगी का शिकार, ठगे गए 2.77 लाख रुपए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 11:26 PM IST

नोएडा में एक युवक के साथ ऑनलाइन मिठाई खरीदते समय 2.77 लाख रुपए की ठगी हो गई है। युवक के पुलिस के पास साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Image

नोएडा में ऑनलाइन मिठाई खरीदने के चक्कर में युवक से 2.77 लाख की साइबर ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिवाली के लिए ऑनलाइन मिठाई बुक करा रहा था युवक
  2. पेमेंट करते समय साइबर ठगों ने ऑनलाइन तरीके से खाली किया अकाउंट
  3. नोएडा सेक्टर 20 थाने में दर्ज कराया गया मामला

नदिवाली पर अपने रिश्तेदारों या फिर दोस्तों को ऑनलाइन तरीके से मिठाई भेजने की योजना बनाने वाले सतर्क हो जाएं। इस चक्कर में कोई भी ठगी का शिकार भी हो सकता है। बता दें कि, ताजा मामला नोएडा का है। नोएडा में दिवाली के लिए ऑनलाइन मिठाई बुक करना एक युवक को काफी महंगा साबित हुआ। युवक के अकाउंट से साइबरों ठगों ने 2 लाख 77 हजार रुपए गायब कर दिए।

बता दें कि, ठगी का शिकार होने का पता चलने के बाद युवक ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में ठगी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। बता दें कि, दिल्ली और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

चांदनी चौक की एक दुकान से युवक कर रहा था ऑर्डर

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 27 में रहने वाले नवीन के साथ ठगी हुई है। नवीन इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन मिठाई की दुकान को सर्च कर रहे थे। सर्च करने के दौरान नवीन को दिल्ली के चांदनी चौक के एक मिठाई की दुकान का नंबर मिल गया था। नवीन ने दुकानदार को मिठाई के ऑर्डर के लिए मोबाइल से फोन किया और मिठाइयां ऑर्डर कर दी। इसके बाद जब पेमेंट करने की बारी आई तब नवीन से दुकानदार ने ऑनलाइन भुगतान करने को कहने लगा।

युवक ऐसे फंसा ठग के जाल में

जानकारी के लिए बता दें कि, दुकानदार के पूछे जाने के बाद नवीन ने अपने खाते से जुड़ी सभी जानकारी उसे दे दी। इसके बाद उसके अकाउंट से 2.77 लाख रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो गया। इसके बाद नवीन को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। नवीन ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस अब पीड़ित नवीन की शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि, इस घटना को लेकर सेक्टर-20 थाना के एसएचओ ने बताया है कि शिकायत के अनुसार, मिठाई ऑर्डर देने के नाम पर फरियादी से ठगी होने का मामला सामने है, दुकान का नंबर इंटरनेट के माध्यम से पीड़ित युवक को मिला था, फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article