Noida News: नोएडा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एक बार फिर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन एनसीआर (सीएक्यूएम) ने ग्रेप की तीसरी स्टेज को पूरे शहर में लागू कर दिया है। साथ ही इससे संबंधित पाबंदियों और नियमों को लागू करने के लिए नोएडा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है। सोमवार सुबह से स्मॉग के साथ-साथ धूप भी खिली हुई नजर आई है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से स्मॉग गन और पानी के टैंकरों से लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
बता दें कि, ग्रेप-3 नियम के अनुसार, एक बार फिर से शहर में कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन एक्टिविटी, स्टोन क्रशर, माइनिंग और इससे जुड़ी गतिविधियां पर रोक लगा दी गई है। इंडस्ट्रियल ऑपरेशन व हॉट मिक्सिंग प्लांट जो बगैर अप्रूवड ऑयल के चल रहे हैं उनके संचालन पर पाबंदी लगा दी गई है। नोएडा प्राधिकरण इन नियमों को लागू करवाने की दिशा में काम कर रहा है।
