नोएडा

NCR में बनेगा एक और एक्सप्रेसवे, इन इलाकों में जाम मुक्त होगा सफर; ये है रूट मैप

नोएडा में नोएडा-ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए एक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 30 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण से एनसीआर का सफर और भी आसान होगा।

Image

एक्सप्रसेवे (फाइल फोटो-इमेज क्रेडिट Istock)

नोएडा में दिल्ली-नोएडा-ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक नया एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। यह एक्सप्रेसवे 30 किलोमीटर लंबा होगा और यमुना के किनारे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर बनाया जाएगा। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने इस प्रस्ताव को रखा, जिसे गडकरी ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि NHAI इस परियोजना पर गंभीरता से विचार करेगा और धन की कोई कमी नहीं होगी।

गडकरी ने यह भी बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 1.2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें से 60 हजार करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। मार्च 2025 में नोएडा अथॉरिटी ने इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। यूपी के चीफ सचिव ने इस प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी को दी है।

कब खुलेगा जेवर एयरपोर्ट?

जेवर एयरपोर्ट के लिए भी अच्छी खबर है, जो सितंबर 2025 में खोला जाएगा। घरेलू उड़ानें और कार्गो सेवाएं शुरू होंगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नवंबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article